फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मौतों के बाद रोहिला पहुंचे अधिकारी, दवाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बा के मोहल्ला रोहिला में फैले बुखार से हो रही मौतों की जानकारी पर रविवार को अधिकारियों की टीम पहुंच गई। घरों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ कोरोना दवा किट का वितरण किया। वहीं, मृतकों के परिजनों से मौत के कारणों की जानकारी जुटाई। बुखार, खांसी से पीड़ितों की कोरोना जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

कस्बा में कोरोना संक्रमण व बुखार फैलने से एक सप्ताह में करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक मौत मोहल्ला रोहिला में हुईं। इसको देखते हुए तहसीलदार सदर राजू कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार, एसीएमओ दलवीर सिंह, प्रभारी बीडीओ राजबहादुर, ईओ शैलेंद्र सिंह व सेक्टर मजिस्ट्रेट अशोक सिंह ने रोहिला पहुंचकर घर-घर भ्रमण किया। लोगों से मिलकर मोहल्ले में हुई मौतों का विवरण संकलित किया। जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ितों को दवा की किट बांटी और उन्हें कोरोना जांच के लिए प्रेरित किया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट अशोक सिंह ने बताया कि रोहिला में 16 लोगों की मौत हुई है। इसमें सात लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अन्य लोगों का ऑक्सीजन स्तर कम होने व वृद्धावस्था होने से मौत हुई है। अधिकारियों ने ईओ को मोहल्ले में सफाई कराने के साथ दवा छिड़कवाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के जाने के बाद सफाई कर्मियों को काम में लगा दिया गया। सभासद रवि यादव ने मौजूद रहकर सफाई कराई। इसके बाद अधिकारियों ने पड़ोस के गांव नगला बीच व पिपरगांव में भ्रमण कर दवा किट का वितरण किया।
विज्ञापन

सीएचसी में एल-2 अस्पताल की तैयारियों का लिया जायजा
रोहिला में भ्रमण करने के बाद अधिकारियों की टीम सीएचसी पहुंची। वहां 30 बेड के बन रहे एल-2 अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, सीएचसी के बाहर खुले मैदान में कोरोना दवा की किट तैयार करते अध्यापकों पर अधिकारियों की नजर पड़ी। जमीन में बैठा देख उन्हें टोका और शिक्षकों से दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। हालांकि खुले मैदान में दवाई की पैकिंग देखने के बावजूद अधिकारियों ने सुरक्षित स्थान पर दवा किट तैयार करने की सलाह तक नहीं दी और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें