फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को घंटों भटकती रही साढ़े आठ माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में प्रसूता के पॉजिटिव निकलने के बाद सील होने से एक गर्भवती महिला घंटों भटकती रही। थक-हारकर वह अपनी सास और पति के साथ घर चली गई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव रम्पुरा निवासी विपिन कुमार की पत्नी मधु गर्भवती है। विपिन अपनी मां रामरानी को लेकर पत्नी की जांच कराने लोहिया महिला अस्पताल शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे पहुंचा। मुख्य गेट का ताला बंद था। सास और बहू बाहर ही जमीन पर बैठ गईं। सास रामरानी ने बताया कि डिलीवरी का वक्त नजदीक है। जांच के लिए आशा के साथ यहां आई थीं। उन्हें नहीं पता था कि अस्पताल सील है। अब समझ नहीं आ रहा कि बहू को कोई इन दिनों में दिक्कत हुई, तो कैसे काम होगा। वह अल्ट्रासाउंड कराना चाहती थीं। कहती हैं कि पुरुष अस्पताल खुला है। हम दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए कुछ व्यवस्था जरूर होनी चाहिए थी। अब जो कुछ होगा देखा जाएगा। इसके बाद वह बेटे और बहू के साथ घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें