फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बा विद्यालय से भी जुड़े हैं मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड पुष्पेंद्र के तार जिले के बा विद्यालयों से भी जुडे़ हैं। वह एक बा विद्यालय की शिक्षिका के संपर्क में रहा है। अभिलेखों की जांच शुरू होने पर दो वार्डन व दो शिक्षिकाओं ने अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराया। इससे विभागीय अफसर आशंका जता रहे हैं कि मास्टर माइंड के तार बा विद्यालय से जुड़े हैं। इसी वजह से गोपनीय तरीके से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के आदेश पर इन विद्यालयों के शिक्षक, लेखाकार व कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया। तीन दिन चले सत्यापन में 67 लोगों में से बुधवार तक दो वार्डन व तीन शिक्षिकाओं ने अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराया था। शमसाबाद की शिक्षिका नाजरीनबानो ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पहुंच कर सास की तबीयत खराब होने से न आने का प्रार्थना पत्र दिया। बीएसए के आदेश पर उनके अभिलेखों का सत्यापन हुआ और मूल अभिलेखों को जमा करा लिया गया। अभी तक दो वार्डन व दो शिक्षिकाओं ने अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। सूत्रों की मानें तो अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड पुष्पेंद्र का जब नाम प्रकाश में आया था। तब से एक शिक्षिका मुख्यालय से नदारद हो गई। वह अक्सर सुशील कौशल के नाम से नौकरी कर रहे मास्टर माइंड पुष्पेंद्र से मिलती थी। वह एक बा विद्यालय में भी आता था। चार शिक्षिकाओं के अभिलेख सत्यापन न कराने से विभागीय अधिकारी मास्टर माइंड के तार बा विद्यालय से जुड़े होने का अनुमान लगा रहे हैं। इससे गोपनीय तरीके से जांच कराई जा रही है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जो शिक्षिकाएं अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराएंगी। उनको नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब न देने पर संविद समाप्ति संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
कासगंज में अनामिका शुक्ला नाम से गांव रजपालपुर की सुप्रिया की गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र का नाम प्रकाश में आया था। पुष्पेंद्र कंपिल क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास के प्राथमिक विद्यालय में 2104 से सहायक अध्यापक पद पर सुशील कौशल की डिग्री पर नौकरी कर रहा था। शिक्षा विभाग में उसे इसी नाम से जाना जाता था। उसके अच्छे व्यवहार से कभी किसी को शक नहीं हुआ। खंड शिक्षा कार्यालय में मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षकों की फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को कुंवरपुर खास के शिक्षकों की फीडिंग होनी थी। इसमें सुशील कुमार कौशल को भी फीडिंग करानी थी। इससे पहले ही लखनऊ एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। फीडिंग कर रहे कर्मचारी कश्मीर सिंह ने बताया कि कुंवरपुर खास के किसी शिक्षक ने अभी तक फीडिंग नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें