फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, बेटी ने बुआ व भाई पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बहन के यहां रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहित बेटी ने बुआ व बुआ के बेटे पर जमीन हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाया हैै। पुलिस ने अंतिम संस्कार को ले जाए जा रहे शव को रास्ते में रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी बाबूराम (75) 25 वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर में अपनी बहन के यहां रहने लगे थे। बाबूराम ने वहीं अपना मकान बनवा लिया था। उनकी दो बेटियां प्रांशी व मीनू हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बाबूराम पत्नी मीरा देवी के साथ रह रहे थे। चार जून को बाबूराम की बहन के बेटे ने उनकी छह बीघा जमीन पर मकान की वसीयत अपने नाम करा ली। इसकी जानकारी उनकी बेटी प्रंशी को हुई तो उसने विरोध किया। वृद्धावस्था के चलते मीरा देवी की तबियत भी ठीक नहीं है। बुधवार रात को बाबूराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी पर सुबह बेटी प्रांशी पत्नी ब्रजेेश निवासी सिरमौरा बांगर वहां पहुंच गई। तभी बुआ का बेटा ट्रैक्टर-ट्राली से शव अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों के साथ लेकर चल दिया। प्रांशी ने पुलिस को पिता की गला दबाकर हत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस ने अंतिम संस्कार को शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को गांव कनासी के पास रोक लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मीरा देवी का कहना है कि पति की बहन व बेटा उन्हें पति से मिलने नहीं देता था। दिन में बाबूराम की हालत ठीक थी। रात को अचानक कैसे मौत हो गई। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें