फर्रुखाबाद। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में चल रहे सामुदायिक रसोईघर का गुरुवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र ने निरीक्षण किया।
उन्होंने जरूरतमंदों को ही भोजन कराने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न जाए। इसके बाद कस्बे के बाजार में लॉकडाउन का जायजा लेकर व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग व मानकों का पालन करने को कहा।