फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग का गर्भपात, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो युवकों ने नाबालिग से तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। इससे वह गर्भवती हो गई। बाद में उसका घर में ही गर्भपात कर दिया गया। पीड़िता की मां ने दो युवकों, एक युवक के भाई-भाभी तथा नर्स बुआ पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव निवासी कक्षा चार में पढ़ रही नाबालिग को छह महीने पहले नरायनपुर गांव का विक्की और पपियापुर का मनोज ले गया था। दोनों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चार माह पहले फिर घर बुलाकर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। दो मई को विक्की ने किशोरी को घर बुलाया। यहां भाई सागर, भाभी सीमा और नर्स बुआ की मदद से किशोरी का गर्भपात करवा दिया। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची, तो मां ने जानकारी ली। वह शिकायत करने पहुंची तो युवकों ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर विक्की, मनोज, सागर, सीमा और नर्स बुआ पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें