फर्रुखाबाद। शहर के एक बड़े कपड़ा व्यापारी के परिवार के छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ला सील कर दिया गया। इसके अलावा चार अन्य मोहल्लों मेें भी पांच-पांच से अधिक लोग कोरोना संक्रमित निकलने से उसे सील कर दिया है। पालिका कर्मियों ने मोहल्ले को सैनिटाइज भी किया। ईओ ने मोहल्लों का जायजा भी लिया।
शहर के मोहल्ला सिक्त्तर बाग निवासी एक बड़े कपड़ा व्यापारी के परिवार के छह सदस्यों की गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद पालिका कर्मचारियों ने मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया। इसके बाद मोहल्ले को सैनिटाइज किया गया। बताया जाता है कि जिस परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे तमाम लोगों के संपर्क में रहे। अब उन लोगों को ट्रेस करना चुनौती है। इसके अलावा गोला कोहना, नेकपुर गैस एजेंसी के पास, न्यू इंदिरा कालोनी और बढ़पुर स्थित विकासनगर को भी सील किया गया है। सैनिटाइज अभियान भी चलाया गया। ईओ रवेंद्र कुमार ने सभी कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों का जायजा भी लिया।