फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में 5 घंटे एक सिलिंडर से चला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को पांच घंटे तक एक जंबो सिलिंडर के सहारे चार मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति दी गई। इस दौरान भर्ती होने आए ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को वापस कर दिया गया। शाम चार बजे ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है। बुधवार को भी स्थिति बेहद नाजुक रही। आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन न होने की वजह से चार बेड खाली पड़े रहे। यही नहीं, इमरजेंसी में भी सुबह 10 बजे एक ही जंबो सिलिंडर ही बचा। एक सिलिंडर के सहारे चार बेड चलते रहे। इस दौरान गैर जिले के मरीजों को अपने जिले में जाने की बात कही गई। अन्य मरीजों को भी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रिषिकांत वर्मा ने मरीजों को ऑक्सीजन की कमी बताकर वापस कर दिया। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आइसोलेशन में चार बेड खाली हैं। हालांकि ऑक्सीजन की समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एल-2 अस्पताल में मरीजों को भेजना मजबूरी है। वहां बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारु होने पर बेड बढ़ा देंगे। शाम करीब चार बजे आक्सीजन की आपूर्ति आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें