फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेबल कम होने से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सांस लेने में परेशानी होने पर एल-2 अस्पताल में भर्ती सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की सोमवार रात इलाज के दौरान ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण मौत हो गई। सूचना के बाद भी मृतक के परिजन शव लेने नहीं पहुंचे। परिवार के युवक ने अपने साथी के साथ शव लेकर गंगा घाट पर दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

कस्बे के जहानगंज रोड पर स्थित हरदेव नगर निवासी 72 वर्षीय लालाराम सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं। उन्हें अस्थमा की बीमारी थी। शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई तो एक युवक ने सीएचसी में स्थापित एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तबसे उनके परिवार का कोई व्यक्ति देखभाल के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा। सोमवार रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उनकी मौत होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना के बावजूद अस्पताल में कोई नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह उनके परिवार का युवक आशीष अपने साथी के साथ अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव उसके सुपुर्द कर दिया। आशीष ने चाचूपुर स्थित गंगा घाट पर शव का दाह संस्कार किया। बताया गया कि लालाराम की दो पत्नी राममूर्ति व उर्मिला हैं। दो पुत्री व एक पुत्र है। चिकित्सक विकास पटेल ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उनकी मौत हुई है। उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें