अमृतपुर। दोहरे हत्याकांड के तीन नामजद आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने पीएसी के साथ रूट मार्च किया।
अमृतपुर गांव निवासी पीयूष की बीते शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके पिता दिनेश अवस्थी और मां को भी गोली मारी थी। सोमवार को पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने 11 नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने परिजनों के सहयोग से आठ आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था, पर तीन नामजद आरोपियों का पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दिनेश अवस्थी के घर के बाहर पीएसी बुधवार को भी तैनात रही। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रभारी एसओ सुरजीत यादव ने पीएसी के साथ गांव में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।