फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता अनुपम के करीबी पुलिस की रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम के करीबी 100 से अधिक लोग भी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस उन्हें नोटिस देकर थाने में बुला रही है। उन्होंने संपत्ति कैसे जुटाई और उनकी कहां-कहां संपत्ति है। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। इससे बसपा नेता के करीबियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मैनपुरी जिला जेल में बंद हैं। शहर कोतवाली में बसपा नेता व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे की जांच मऊदरवाजा एसओ आमोद सिंह कर रहे हैं। उन्होंने गैंगस्टर के मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की थी।
शासन ने बसपा नेता अनुपम दुबे को जोन का माफिया घोषित किया है। उनकी व परिजनों की संपत्ति कुर्क करने के कार्रवाई भी चल रही है। शासन ने अनुपम दुबे के करीबियों की संपत्ति की जांच का कुर्क करने के निर्देश दिए थे। मऊदरवाजा थाने से अनुपम के करीबियों को नोटिस देकर बुलाया जा रहा हे।
विज्ञापन

वहां उनसे पूछताछ की जा रही है कि उनके नाम पर कितनी संपत्ति है। बसपा नेता से उनके क्या संबंध हैं। बसपा नेता ने उनके नाम से तो कोई संपत्ति नहीं खरीदी थी। इसके चलते अनुपम के करीबियों में हड़कंप मचा है।
सूत्रों के मुताबिक, थाना पुलिस ने रजिस्ट्रार आफिस से अनुपम व उनके परिजनों के साथ मिलकर जमीन की खरीद फरोख्त करने वालों सूची बनाई है। अनुपम उनके परिजनों को कार बेचने व खरीदने वाले लोग भी सूची में शामिल हैं।
पुलिस अब तक 24 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 100 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनुपम दुबे के करीबियों को नोटिस जारी कर संपत्ति के संबंध में मऊदरवाजा एसओ जांच कर रहे हैं। लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें