फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद महोत्सव में सम्मानित हुए स्वतंत्रता सेनानी

Thu, 25 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद महोत्सव में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वंशज सम्मान समारोह और सर्वधर्म सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फर्रुखाबाद महोत्सव में गुरुवार सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वंशज सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत, नगर मजिस्ट्रेट एमए अंसारी ने विद्यानचंद्र, डा. प्रभात गुप्ता, जयपाल सिंह, महिपाल सिंह, महेशचंद्र शुक्ला, भुवनेश्वर वर्मा, चंद्रप्रकाश, महेशचंद्र गुप्ता, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, रामशरण सक्सेना, कैलाशचंद्र रस्तोगी, सतीशचंद्र सक्सेना, अशोक शुक्ला आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मोहम्मद कैसर खां ने की।

दोपहर में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने भजन सुनाकर किया। इस दौरान डा. मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि जिले की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा कायम रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट एमए अंसारी ने की। इस अवसर पर कानपुर से आए मकबूल अहमद के अलावा अर्जुन सिंह, सूफी पप्पन मियां वारसी, डा. श्रीकृष्ण गुप्ता, नाजिमुद्दीन, अरुण प्रकाश तिवारी, भंते नागसेन और बीके मंजू बहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें