फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्ती में लगे मूल निवास फर्जी मिलने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली में हुई सेना भर्ती में लगाए गए निवास प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी मिलने पर लेखपाल ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के आर्मी रिक्रूटिंग कोर्ट के कर्नल डायरेक्टर एस सरदाना ने 20 अप्रैल को 24 अभ्यर्थियों के निवास प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए डीएम को भेजे थे। इसमें दिवाकर कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी ढिलावल का भी प्रमाणपत्र शामिल था।
लेखपाल आशुतोष पांडेय ने जांच की, तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति उक्त पते पर नहीं रहता। प्रमाण पत्र 20 अक्तूबर 2019 को एसडीएम रविशंकर का बनाया दिखाया गया है, जबकि उस तारीख में इस नाम के कोई एसडीएम तैनात नहीं थे।
विज्ञापन

लेखपाल आशुतोष ने दिवाकर के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, बरौन के लेखपाल जितेंद्र कुमार ने तहरीर दी कि अभ्यर्थी बाबी कुमार पुत्र खूबीराम निवासी एकलगंज पोस्ट बरौन ने जो निवास प्रमाण पत्र बनवाया था उसमें एसडीएम अभिषेक पांडेय का हस्ताक्षर है।
विज्ञापन

इस नाम के एसडीएम 19 सितंबर 2019 को सदर तहसील में तैनात नहीं थे। इससे साफ है कि प्रमाण पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें