लिंजीगंज बाजार में वाहनों को हटवाते दरोगा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज, मन्नीगंज और ग्राटगंज में खाद्यान, किराना की थोक दुकानें खुलने का आदेश सुबह आठ बजे से है, मगर दुकानें सात बजे ही खुलने लगती हैं। ग्राहक उससे पहले ही मुस्तैद रहते हैं। इस दौरान पुलिस बल नदारद रहता है। मंगलवार सुबह बाजार में जाम लग गया।
सुबह आठ बजे तक बाजार में कोई पुलिस कर्मी नहीं था। भीड़ इतनी कि दुकानों पर लोग एक दूसरे पर चढ़े जा रहे थे। रोड पर भी जाम के हालात बने थे। बाजार में किराना, खाद्यान के साथ अन्य दुकानें भी खुली थीं। पौने नौ बजे घुमना चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी, दरोगा शंकरानंद और रामशरण ने डंडा फटकार कर लोगों को सख्ती से घर भेजा।
तब 10 बजे बाजार खाली हुआ। जिला प्रशासन ने सिर्फ किराना की दुकानें खोलने की स्वीकृति दी थी। इसकी आड़ में रसूखदार कास्मेटिक, लोहा और कपड़े की दुकानें खोल रहे हैं। इसी से बाजार में भीड़ बढ़ जाती है।