फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमदपुर तराई कांड: दोनों ओर से 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेड़ के विवाद में महमदपुर तराई में सोमवार को हुए संघर्ष और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव महमदपुर तराई में मेड़ विवाद में घायल एक पक्ष के नेकराम के पुत्र गौरव की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में नवीश, उनके पुत्र आकाश और विवेक तथा पत्नी आशा को नामजद किया है। कहा कि उसके चाचा चंद्रशेखर का जमीन को लेकर नवीश से विवाद चल रहा था। सोमवार को उसी के चलते खेत पर आकाश ने तमंचे से अनुराग उर्फ विजय और सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, घायल नवीश की पुत्री पूनम शाक्य की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रशेखर, उनके पुत्र विजय, गौरव, सौरभ पुत्रगण नेकराम, नत्थू पुत्र मुंशीलाल और प्रमोद पुत्र राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूनम ने कहा कि इन्होंने उसके पिता, मां और दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया तथा पिता को गोली मार दी। उनका इलाज सैफई मेडिकल कालेज में चल रहा है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। जो भी दोषी होंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा। अन्य नामजदों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें