फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में बीमारी का इलाज न होने पर पैदल आ रहा टेलर हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जयपुर में गर्दन दर्द का इलाज न होने पर एक माह से पैदल चलकर आ रहा बहराइच जिले का टेलर मंगलवार को फतेहगढ़ कचहरी रोड पर बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने कोरोना के मरीज के बेहोश होने की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पहुंची पुलिस ने एसडीएम सदर के आदेश पर टेलर को मिशन अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। टेलर वहां वार्ड के बाहर करीब चार घंटे बीमारी से कराहता रहा। उसको खाना तो दूर दवा तक नहीं दी गई।
विज्ञापन

जिला बहराइच के थाना बौंड़ी के गांव रठौना निवासी एक युवक जयपुर में कपड़े सिलने का काम करता था। लॉकडाउन में युवक वहीं पर फंस गया। 27 मार्च को युवक की गर्दन में दर्द होने लगा। वहां पर इलाज न हो पाने पर युवक अपने घर के लिए पैदल ही चल दिया। एक माह पैदल चलकर दर्द सहते हुए वह फतेहगढ़ तक पहुंचा। मंगलावर दोपहर एक बजे वह कचहरी मार्ग से जा रहा था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमर खां के मकान से पहले वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बेहोश युवक को देखकर कोरोना के संदिग्ध मरीज की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर कोतवाल जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीएम सदर अनिल कुमार को अवगत कराया। एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को अपने साथ ले गई और मिशन अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर छोड़ आई। चार बजे तक युवक वार्ड के बाहर दर्द से कराहता पड़ा रहा। युवक ने बताया कि गर्दन में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

दवा भी नहीं मिली है। पत्नी व तीन बच्चे राह देख रहे होंगे। क्वारंटीन सेंटर प्रभारी डा. दीपक कटारिया ने बताया कि जानकारी मिलने पर युवक को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। युवक बाहर क्यों पड़ा रहा। इस संदर्भ में वह कुछ जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें