फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने लड़की पक्ष को बिना रस्म के ही वापस

Sun, 27 Jun 2021 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कायमगंज में शादी से पहले तिलक समारोह में सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने लड़की पक्ष को बिना रस्म के ही वापस कर दिया। मामला कोतवाली में पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कायमपुर में हरदोई जनपद के गांव जवाहरपुर से लड़की पक्ष के लोग शुक्रवार रात तिलक लेकर पहुंचे। तिलक की रस्म के दौरान युवक ने सोने की चेन की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने कहा, जो कुछ दे दिया वही बहुत है।

इसके अलावा कुछ भी देने में असमर्थ हैं। इस पर बात बिगड़ गई। काफी देर तक युवक को मनाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लड़की पक्ष के लोग सारा सामान लेकर वापस चले गए। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उनका कहना था कि उन्होंने डेढ़ लाख रुपये व एक बाइक तिलक समारोह दी और कपड़े, अंगूठी, फल आदि लेकर रस्म अदा करने आए थे।

वर पक्ष के लोग सोने की चेन की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने युवक के पिता को कोतवाली बुला लिया और दोनों पक्षों में समझौते की बात होती रही। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष बुलाए गए हैं। बात चल रही है, अन्यथा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें