फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेयरी के पार्लर से 35 हजार उड़ाए

विज्ञापन
नखास चौकी में बैठा दुकानदार सुधीर कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेखौफ लुटेरे ने दिनदहाड़े दूध डेयरी के पार्लर से 35 हजार रुपये पार कर दिए। पीछा करने पर लुटेरे ने ग्राटगंज में स्कूटी छोड़ दी और पतली गलियों में फरार हो गया। पीछे दौड़े लोगों ने स्कूटी पुलिस को सौंप दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा लिख लिया गया है। उधर, पुलिस ने स्कूटी मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधीनगर निवासी सुधीर कुमार वर्मा का नाला मछरट्टा पर दूध डेयरी का पार्लर है। वह सोमवार सुबह दुकान पर थे। करीब साढ़े सात बजे वह बैंक में जमा करने के लिए रुपये की गड्डियां गिनकर काउंटर पर रख रहे थे। उसी समय एक स्कूटी सवार युवक आया और रुपये की गड्डियां लेकर भाग खड़ा हुआ। जब तक उन्होंने शोर मचाया, तब तक वह साहबगंज चौराहे की ओर भागा। पीछे से कई बाइकें भी पड़ गईं। युवक ने अपनी स्कूटी को ग्राटगंज के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। पीछे से आए लोगों ने स्कूटी कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित सुधीर ने कोतवाली सूचना दी, तो उन्हें घोड़ा नखास चौकी पर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने स्कूटी नंबर के आधार पर उसके मालिक के यहां छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि वह हिरासत में लेने की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 35,600 रुपये चोरी करने का मुकदमा रेटगंज सोसाइटी निवासी सौरभ सक्सेना के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। वहीं सुधीर ने सुबह 50 हजार रुपये लूटने की बात कही थी। स्कूटी मालिक को हिरासत में लेने के बाद दूसरी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें