फर्रुखाबाद। गरीबों को देने के लिए बसपा नेता व उनके भाई आटा की बोरियां मंगवाई। कोतवाली में रविवार को वे अनुमति मंगाने आए तभी भीड़ ने धावा बोलकर बोरियां निकाल लीं। पुलिस ने भीड़ को हटाया। बाद में पिकअप को मस्जिद के पास खड़ा करवाकर आटा बंटवाया गया।
बसपा नेता फजल उर्फ पप्पू मंसूरी व उनके भाई लाला, व्यापारी नेता साबिर ने आटा उपलब्ध कराने के लिए सूची बनाई। रविवार को पिकअप से लेकर कोतवाली पहुंचे। मुफ्त में आटा मिलने की खबर पर भीड़ जुट गई। सोशल डिस्टेंसिंग सिस्टम धड़ाम हो गया। भीड़ ने पिकअप पर धावा बोल दिया। लोग बोरियां लेकर भागने लगे। इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर भीड़ को शांत किया। लाला ने बताया कि भूसा मंडी मोहल्ले के गरीबों को चिह्नित करके आटे की बोरियां मंगवाई थीं। लोग समझ रहे है कि सरकार की तरफ से आटा बंट रहा है। इस पर पुलिस ने भीड़ को पीछे करके पिकअप को मस्जिद के पास खड़ा करवा दिया। इसके बाद सूची देखकर वहां के लोगों को आटे की बोरियां का वितरित की गईं। लोगों की भीड़ वहां भी डटी रही। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि गरीबों को देने के लिए लोगों ने पहल की थी। भीड़ के आने पर पुलिस ने लोगों को पीछे हटवाकर लाइन लगवाकर वितरण कराया है।