फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बिलावलपुर के जंगल में नाले के किनारे मानव कंकाल बरामद हुआ है। मृतक के शरीर में सिर्फ हड्डियां ही बची थीं। देखने में वह दो-तीन महीने पहले का होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
थाने के गांव बिलावलपुर में थाना पुलिस को सोमवार देर रात ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल में नाले के किनारे एक मानव कंकाल पड़ा है। मंगलवार सुबह ही हल्का दरोगा सद्दाम खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को बरामद कर लिया। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। हल्का दरोगा सद्दाम खां ने बताया कि नाले किनारे मिले कंकाल को देखकर लगता है कि वह दो-तीन माह पुराना रहा होगा। पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने की औपचारिकता पूरी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते महीनों में लापता लोगों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।