कायमगंज। नगर के बगिया मंगूलाल निवासी सेल्समैन के बैंक खाते से किसी ने 13,444 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर सेल्समैन ने बैंक जाकर खाता बंद कराया और पुलिस को सूचना दी।
मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी अतुल पाल सब्जी मंडी स्थित कपड़े की दुकान पर सेल्समैन हैं। उनका गल्ला मंडी स्थित स्टेट बैंक में बचत खाता है। उनके खाते में 15444 रुपये जमा थे। रविवार रात उनके खाते को किसी ने 13444 रुपये पार कर दिए। सुबह जब उन्होंने मोबाइल में मैसेज देखा तो रुपये निकलने की जानकारी हुई।
सेल्समैन ने सोमवार सुबह बैंक जाकर खाते से निकासी पर रोक लगवाई। साथ ही कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने सेल्समैन से प्रार्थना पत्र के साथ बैंक स्टेटमेंट मांगा है। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया अभी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।