फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर पत्नी को तीन तलाक कह कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नगमा बेगम पुत्री लियाकत हुसैन ने कन्नौज जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव सय्यदबाड़ा सकवारा निवासी अपने पति नूर आलम, ससुर मंसूर अली, ननद सीवा बानो व नूरी बेगम के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि 3 मार्च 2019 को उसकी शादी नूर आलम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद नूर आलम उसका उत्पीड़न करने लगा। दहेज की मांग के लिए लाठी डंडों से पीटता था। ससुर मंसूर अली व ननद सीवा बानो व नूरी बेगम भी मारपीट करती थीं। जब वह गर्भवती थी तो पति ने पेट मे लात मार दी, जिससे गर्र्भ गिर गया। 28 नवंबर को पति नूर आलम ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें