फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के कालेज की भूमि कब्जा, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल स्थित कृष्ण सहाय राष्ट्रीय इंटर कालेज के नाम कटरी क्षेत्र में कृषि योग्य उपजाऊ भूमि है। पड़ोसी गांव के कुछ दबंग लोगों ने कॉलेज की भूमि में से 52 बीघा भूमि पर सरसों की फसल बोकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कालेज प्रबंधक भाजपा नेता डॉ. वीडी शर्मा ने सात लोगों के खिलाफ भूमि पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. वीडी शर्मा के प्रबंधन में कंपिल स्थित कृष्ण सहाय इंटर कालेज चल रहा है। कालेज के रख रखाव के लिए कटरी क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहइया के पास गाटा संख्या क्रमश: 17, 21, 13 व 16 में करीब 200 बीघा कृषि योग्य उपजाऊ भूमि है। इस भूमि पर पूर्व में कालेज प्रबंधन का कब्जा व दखल था। बाद में इस भूमि में से करीब 52 बीघा में आसपास के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर सरसों की फसल कर ली। भाजपा नेता डॉ. वी डी शर्मा ने रामचंद्र, रामरतन, केशव निवासी सिकंदरपुर तिहइया, राजेश, नाथूराम, राजाराम, मेवाराम निवासी भीमनगर थाना कंपिल के खिलाफ भूमि पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें