फर्रुखाबाद। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के गांव घिलोई में हुए हादसे में राजेपुर क्षेत्र के गांव बिलालपुर तुर्कहटा निवासी चालक कमलेश कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जनपद कन्नौज के जिलाधिकारी ने चालक की पत्नी सीमा के नाम दो लाख रुपये मुआवजे की चेक जिला मुख्यालय पर भेजी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि चेक डाक से भेज दी गई है।