फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब ने पांच रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब टीम ने पांच रन से फर्रुखाबाद जूनियर टीम को हराकर मैच जीत लिया। 29 रन और दो विकेट लेने वाले फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब टीम के खिलाड़ी विपिन सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब (एफसीसी) और फर्रुखाबाद जूनियर की टीम के बीच 20-20 ओवरों का मैच हुआ। फर्रुखाबाद जूनियर टीम के कप्तान आर्यन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए एफसीसी के खिलाड़ी मैदान पर उतरे। 19 ओवर में 138 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। अंकुर यादव ने 39, विपिन सिंह ने 29, कप्तान गौतम गुप्ता ने 25 रन का सहयोग किया।
फर्रुखाबाद जूनियर टीम के बॉलर शिवम, कप्तान आर्यन ने तीन-तीन विकेट और अफसर अली ने दो विकेट लिए। जवाब में फर्रुखाबाद जूनियर की टीम बैटिंग करने मैदान में आई। 20 ओवर में 133 रन बना पाई और छह विकेट खो दिए।
विज्ञापन

कप्तान आर्यन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। एफसीसी टीम के खिलाड़ी विपिन सिंह ने तीन, सुमित ने दो और गौरव कुमार ने एक विकेट लिया। एफसीसी टीम ने फर्रुखाबाद जूनियर टीम को पांच रन से हराकर मैच जीत लिया। एफसीसी टीम के खिलाड़ी विपिन को 29 रन और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें