फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad : सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस के विवादित बोल, कहा- अब पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो

Mon, 05 Feb 2024 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

रविवार को कायमगंज स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ता संवाद की बैठक के दौरान लुईस ने कहा कि अगली बार पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो...। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
लुईस खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी के सचिव व महासचिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। रविवार को कायमगंज स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ता संवाद की बैठक के दौरान लुईस ने कहा कि अगली बार पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो...। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में लुईस कह रही हैं कि एक बार प्रियंका गांधी ने पूछा कि आपके क्षेत्र में क्या हो रहा है। हमने (लुईस) कहा कि जब पार्टी का कोई सचिव या महासचिव फर्रुखाबाद आकर कहे कि सलमान खुर्शीद कौन है, लुईस खुर्शीद कौन हैं, तो हमें इस पर आपत्ति है। मैंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगली बार कोई सचिव यह कहे तो पहले प्रेस को बुलाइए और प्रेस के सामने अपनी चप्पल उतारकर मारो। 

प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि बैठक में वह भी थे, लुईस ने बस इतना ही कहा कि सलमान खुर्शीद वरिष्ठ नेता हैं। कोई सचिव उनके बारे में पूछे तो आश्चर्य की बात है। इस संबंध में वह लुईस खुर्शीद से बात करेंगे।  पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर कोई सलमान खुर्शीद के बारे में अपशब्द कहे तो वह लोग उसका जवाब दें। वायरल वीडियो में चप्पल मारने की बात पर पूर्व विधायक चुप्पी साध गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें