फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: तीन जेल वार्डन सस्पेंड, जेलर हटाए गए, फतेहगढ़ जेल में मारा था छापा, मिले थे मोबाइल

Thu, 25 Mar 2021 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फतेहगढ़ जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद स्थित फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों के पास मोबाइल मिलने के मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक को हटाने के साथ तीन बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी जेलर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्नाव के जेलर को जिला जेल में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन


डीजी जेल आनंद कुमार के आदेश पर बुधवार को सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला की अगुवाई में एसटीएफ ने जिला जेल में छापा मारा था। बैरक नंबर दो में अमृतपुर निवासी बंदी गौरव, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी सिराज और मुन्ना की निशानदेही पर शौचालय व पेड़ के पास से तीन मोबाइल बरामद किए गए थे।

प्रभारी अधीक्षक की तहरीर पर गौरव, सिराज व मुन्ना के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक की जांच रिपोर्ट डीजी जेल को भेजी थी। वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि डीजी के आदेश पर बंदीरक्षक वीरेश सिंह, जय प्रकाश, संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जेल के प्रभारी अधीक्षक गिरजा शंकर यादव हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय लखनऊ अटैच कर दिया गया है। डिप्टी जेलर जितेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्नाव की जिला जेल में तैनात जेलर अखिलेश सिंह को जिला जेल में तैनाती दी गई है। 

डीएम और एसपी ने जेलों का किया निरीक्षण
गुरुवार को डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिला व सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मोबाइल बंदियों के पास कैसे पहुंचते हैं। इसमें जेल प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने मैस व अस्पताल का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के साथ कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश भी दिए।

एसपी ने पेशी के बाद जेल लौटने पर बंदियों की सघन तलाशी के आदेश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे। जेल के कंडम भवनों को देेखकर डीएम ने उनको गिरवाने के आदेश दिए। जेल मेें बंद शातिर माफियाओं की सुरक्षा को लेकर जानकारी की। इस दौरान वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें