फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद सेंटर व खेलो इंडिया सेंटर ने जीते मैच

Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 41 स्टेडियम फतेहगढ़ में हॉकी खेलते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक - फोटो : chineni news
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें फर्रुखाबाद सेंटर व खेलो इंडिया सेंटर ने बाजी मारी। सीनियर व बुजुर्ग वर्ग का हॉकी मैच ड्रा रहा। इस दौरान खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।

शुक्रवार को स्टेडियम में हॉकी इंडिया व उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी प्रतियोगिता हुई। पहला मैच वूमेंस खेलो इंडिया सेंटर फर्रुखाबाद व फर्रुखाबाद हॉकी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर ने 03-02 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में खेलो इंडिया सेंटर ने फर्रुखाबाद हॉकी टीम को 07-04 गोल से करारी शिकस्त दी।
अंतिम मैच वरिष्ठ सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों के बीच खेला गया। मैदान पर बुजुर्गों को हल्का समझना जूनियर खिलाड़ियों को एक समय भारी पड़ गया। हालांकि युवाओं ने वापसी करते हुए बुजुर्गों को कड़ी टक्कर दी। आखिर में दोनों टीमें तीन-तीन गोल कर सकीं और मुकाबला ड्रा हो गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 100 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी वीरेंद्र यादव का भी अभिनंदन हुआ। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, लक्ष्मण टंडन, अफजल अहमद खान, सचिव अवनींद्र कुमार, नवाब अहमद सिद्दीकी, एजाज अहमद, हॉकी कोच सत्यम मिश्रा, पूनम शर्मा, सुशांत गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, अजय प्रताप, संजीव कटियार, योगेश शुक्ला व कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें