फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा अभिनंदन समारोह में छात्र छात्राओं का किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा अभिनंदन समारोह में प्रशस्ति पत्र के साथ खड़े छात्र-छात् - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा अभिनंदन समारोह में छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व, रचनात्मक विकास पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित प्रतिभा अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि धीरेंद्र वर्मा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रमोद दीक्षित, डॉ. आलोक बिहारी शुक्ला ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. आलोक ने कहा कि हर वर्ष छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित व उत्साह बढ़ाने के लिए यह प्रतिभा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना काल से व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक विकास के लिए छात्र छात्राओं के बीच निरंतर काम किया जाता रहा है।
विज्ञापन

धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि देश में आज सबसे महत्तवपूर्ण भूमिका युवाओं की है। इस देश में जो आज माहौल बन रहा है उसमें युवाओं के सही रास्ते पर जाने पर जोर दिया। मंच का संचालन शिखर ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक शिवम कुशवाहा, रोहित दीक्षित, जिला प्रमुख नीरज, शिवम पांडेय, हर्षित दीक्षित, रावेंद्र, राशि अग्रवाल, रोहन शुक्ला, प्रिया मिश्रा, विपिन शाक्य, दिनेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें