फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमजदा माहौल में नगला तबलदार से एक संग उठी तीन अर्थियां

विज्ञापन
गांव नगला तबलदार में रोती बिलखती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदबाद। शुक्रवार की शाम नगला तबलदार के एक परिवार पर ऐसा बज्रपात टूटा कि उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। रविवार की सुबह तीनों युवकों की एक साथ अर्थियां उठाई गईं, तो कोहराम सा मच गया। सगे-संबंधियों के साथ पूरे गांव के लोगों की आंखें नम थीं। पांचालघाट पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर के मजरा नगला तबलदार निवासी एक ही परिवार के तीन युवकों को 17 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे टीका से लौटते समय संकिसा मार्ग पर अशोका कोल्ड के पास स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी। इसमें तीनों युवकों अमित कुमार, ऋषभ कुमार व श्याम सिंह की मौत हो गई थी। रविवार को तीनों की अर्थियां सुबह करीब नौ बजे एक साथ उठाई गईं, तो पूरे गांव में चीत्कार गूंज उठी। सेवानिवृत्त शिक्षक उदयवीर सिंह यादव कहते हैं कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा यह स्वप्न में भी न सोचा था। अमित के बाबा रामनाथ सिंह काफी वृद्ध हैं, उनके सामने नाती की अर्थी उठाई गई। अमित के शव को छोटे भाई सुमित ने मुखाग्नि दी, तो पिता नरेंद फफक पड़े। ऋषभ के शव को उसके छोटे भाई आयुष ने व श्याम सिंह के शव को उसके बड़े भाई राजेश कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें