फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: डंपर ने खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर, पगड़ी ठीक करने उतरे  साधु की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 24 Jun 2026 01:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: अमृतपुर में गंगा स्नान कर लौट रहे साधुओं की कार को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में साधु राम भारती की मौत हो गई, जबकि उनके साथी गंगा भारती गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
खड्ड में पलटी पड़ी कार और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में पांचाल घाट से गंगा स्नान कर जा रहे साधु की कार में बुधवार सुबह गांव के दयानंद इंटर कॉलेज के पास डंपर ने टक्कर मार दी। इससे एक साधु की मौत हो गई और उनके साथी साधु घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैनपुरी जिले के भरत वाला हनुमान मंदिर नगरिया चौराहा के निवासी साधु राम भारती उर्फ रामू बाबा (40) अपने साथी साधु गंगा भारती (50) के साथ पांचाल घाट गंगा तट पर स्नान करने आए थे।

विज्ञापन

स्नान करने बाद दोनों साधु कार से शमसाबाद जा रहे थे। इस दौरान बदायूं मार्ग पर अमृतपुर में दयानंद इंटर कॉलेज के पास अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद राम भारती कार से उतरकर अपनी पगड़ी सही करने लगे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने पीछे से टक्कर कार में मार दी। इससे कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। उसमें बैठे साधु गंगा भारती फंस गए। वहीं, डंपर की चपेट में आए राम भारती उछलकर सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
इससे उनका सिर फट गया। दोनों साधुओं को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने साधु राम भारती उर्फ रामू बाबा को मृत घोषित कर दिया। घायल गंगा भारती को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। साधु राम भारती के परिजन को सूचना दी गई। पिता बासुदेव, पत्नी पत्नी बीनू, बेटा ऋषभ, रिशांत व भाई सहित अन्य परिजन अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें