फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः एंबुलेंस चालक-ईएमटी व कंट्रोल रूम कर्मचारी सहित 21 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कायमगंज के मोहल्ला सदवाड़ा कंटेनमेंट जोन में बंधी बल्लियों से निकलती युवतियां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में अब तक सर्वाधिक 21 मरीज कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। कंट्रोल रूम कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने से 24 घंटे के लिए कलक्ट्रेट भवन बंद कर दिया गया। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 285 पहुंच गया है। इनमें शहर के आठ, ब्लाक बढ़पुर के पांच, राजेपुर के चार, शमसाबाद के दो, जबकि मोहम्मदाबाद व कमालगंज ब्लाक का एक-एक मरीज शामिल हैं।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में कलक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे राजकीय पॉलीटेक्निक के 54 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इससे जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट भवन बुधवार शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया। वहीं शमसाबाद क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी 26 वर्षीय एंबुलेंस चालक व सीएचसी कैंपस में रह रहे जनपद कासगंज निवासी 21 वर्षीय एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर की ठंडी सड़क स्थित स्टेट बैंक शाखा के 31 वर्षीय सहायक प्रबंधक कोरोना संक्रमित पाए गए। वह फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित आवास पर रहते हैं। शहर के मोहल्ला कोटापार्चा निवासी 38 वर्षीय युवक, कादरीगेट निवासी 30 वर्षीय महिला, मोहल्ला ख्याली कूंचा निवासी 24 वर्षीय महिला, गांव कुइयां बूट निवासी 26 वर्षीय महिला व 11 वर्षीय बालक के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। मेजर एसडी सिंह फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन अंगूरीबाग निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति के अलावा शहर की 72 वर्षीय वृद्धा, लिंजीगंज निवासी 46 वर्षीय महिला, गांव मकू नगला निवासी 25 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बालिका व 6 वर्षीय बालक भी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज कसबा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक व मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द निवासी 32 वर्षीय युवक भी कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं राजेपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, गांव कलट्टरगंज निवासी 26 वर्षीय महिला, गांव गढ़िया निवासी 21 वर्षीय युवक व 14 वर्षीय किशोरी भी कोरोना संक्रमित मिली है। इससे जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 285 पहुंच गया है। इनमें 182 मरीज ठीक हो चुके हैं। नौ मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 94 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें