फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मानवेंद्र सिंह को लेखाकार समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होेंने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने एआरटीओ को 11 से 01 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम के आने की सूचना पर आसपास बैठे दलाल वहां से खिसक गए।
जिलाधिकारी गुरुवार की सुबह 10 बजे एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। दफ्तर के सभी पटलों से लिपिक नदारद मिले। आरआई जीवन कुमार कार्यालय में मौजूद मिले। डीएम के आने की जानकारी पर वह आरआई कक्ष से बहार आए। डीएम ने उसने एआरटीओ शांति भूषण पांडेय के बारे में जानकारी मांगी। आरआई ने बताया कि एआरटीओ चेकिंग पर गए हैं। इस पर डीएम ने कहा कि एआरटीओ 11 से 01 बजे तक कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद ही वह चेकिंग करने जाएंगे। कार्यालय में लेखाकार पंकज कुमार गुप्ता, लिपिक राजेंद्र कुमार, भीम कात्यान, अभिषेक अनुपस्थित मिले।