फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले को निरस्त हुए आवेदन पर आज 11 बजे तक ली जाएगी आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंतर जनपदीय तबादले को निरस्त हुए आवेदनों के अभ्यर्थियों से शुक्रवार 11 बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी। यह आपत्तियां शिक्षकों को बीआरसी बढ़पुर में देनी होंगी। इसी दिन समिति आपत्तियों का निस्तारण भी करेगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2019-20 में शुरू हुए अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए जिले के 550 से अधिक शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें कुछ आवेदकों के आवेदन पत्र किसी न किसी कारण निरस्त हुए थे।
कोरोना संक्रमण फैलने से प्रदेश सरकार ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण पर रोेक लगा दी गई। अब प्रदेश सरकार ने अंतर जनपदीय तबादले को हरी झंडी दे दी है। अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने की शासन की ओर से समय सीमा निर्धारित हो गई है।
विज्ञापन

जिन आवेदकों के फार्म किसी कारण निरस्त हो गए थे। वह आपत्तियां दे सकते हैं। यह आपत्तियां शुक्रवार सुबह आठ से 11 तक बीआरसी बढ़पुर में शिक्षकों को जमा करनी होंगी। इसके बाद समिति आपत्तियों का निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें