फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कस्त्रालाबाजारी में दुकान का लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद की कालाबाजारी रोकने और दुकानों पर यूरिया का स्टॉक चेक करने के लिए बुधवार को अधिकारियों ने 26 दुकानों पर दबिश दी। अधिकारियों ने 12 नमूने लिए। चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कायमगंज तहसीलदार प्रदीप कुमार के साथ दुकानों पर खाद की स्थिति देखी। उन्होंने 16 दुकानों पर दबिश देकर 9 नमूने लिए। नवाबगंज के गांव अचरा स्थित मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर पर स्टॉक के अभिलेख मांगे जो मौके पर नहीं मिले।
पॉस मशीन से मिलान पर स्टॉक में गड़बड़ी मिली। खाद की कालाबाजारी की आशंका में डॉ. राकेश ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। मेसर्स आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र अचरा, प्रतिज्ञा खाद भंडार उम्मरपुर, न्यू राजपूत खाद भंडार उम्मरपुर व नवाबगंज को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उपकृषि निदेशक प्रसार राजकुमार ने अमृतपुर क्षेत्र में एसडीएम के साथ 10 दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने तीन दुकानों से नमूूने लिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश ने बताया कि स्टॉक का सही मिलान न होने से चार विक्रेताओं को नोटिस दिया गया। नमूनों की प्रयोगशाला से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें