फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में मुसीबत बन गया स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन की योजना का लाभ लेने के लिए नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराना स्ट्रीट वेंडरों के लिए मुसीबत है। सर्वर डाउन होने से एक दिन में मात्र 50 फार्म ही ऑनलाइन हो पा रहे हैं। ओटीपी आने में घंटों लग जाते हैं। फिंगरप्रिंट भी मैच नहीं होते। अभी तक मात्र 500 फार्म ही ऑनलाइन हो सके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद को शहर में 8297 स्ट्रीट वेंटरों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया गया है। इस काम में कर संग्रहकर्ता अजय शाक्य, अंबर चतुर्वेदी, राजेश वर्मा, सर्वेंद्र तिवारी, मोहम्मद नफीस और बाबू अमित सक्सेना, सुधीर मोहन, सुबोध गुप्ता को लगाया गया है। टीमें शहर में घूमकर लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक कर रही हैं।
फार्म ऑनलाइन करने की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि ओटीपी आने में एक-एक घंटे का समय लगता है। इस दौरान दूसरा काम नहीं हो पाता और वेंडर को भी वहीं खड़े रहना मजबूरी है। पालिका ने काम में गति लाने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर लगा दिया है। तमाम लोगों के फिंगर प्रिंट भी मैच नहीं कर रहे हैं। 8297 के सापेक्ष 500 रजिस्ट्रेशन ही हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें