फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट व न्यायिक अधिकारी सहित 31 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट, एडीजे समेत 48 संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 48 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सिटी मजिस्ट्रेट, एक अपर जिला जज, सिपाही व बैंक कर्मी भी शामिल है। एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमित कुल 1614 मरीज हो गए हैं। इनमें 669 ठीक हो चुके, जबकि 511 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। अभी 407 केस एक्टिव हैं। मरने वालों की संख्या 27 हो गई है।
बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ की आफीसर कालोनी निवासी सिटी मजिस्ट्रेट, एक अपर जिला जज समेत चार लोग संक्रमित मिले। वहीं मोहल्ला नेकपुर निवासी युवक, शिवकालोनी निवासी शिक्षक का पिता, नगला दीना निवासी पूर्व सैनिक, फतेहगढ़ निवासी अधेड़, पुलिस लाइन निवासी सिपाही, बरगदियाघाट निवासी युवक, बेवर रोड भोलेपुर निवासी अधेेड़, कर्नलगंज निवासी महिला, युवती व युवक, आवास विकास कालोनी निवासी अधेड़, युवती, युवक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव पपियापुर निवासी अधेड़ सहित चार लोग, बैंक आफ इंडिया कंपिल सहित दो बैंक कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कमालगंज के गांव हुसैनगंज व टाड़ा बहरामपुुर निवासी युवक, मेरापुर निवासी युवक, शमसाबाद के गांव खुड़नाखार निवासी अधेड़, अमृतपुर निवासी युवक, गांव आंतर निवासी वृद्धा भी संक्रमित मिली है।
इसके अलावा आवास विकास कालोनी निवासी एक निजी अस्पताल का डाक्टर, एक कंप्यूटर आपरेटर समेत 17 लोग संक्रमित मिले।फतेहगढ़ की कान्यकुब्ज कालोनी निवासी महिला(56) को तबीयत बिगड़ने पर सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात सितंबर को हुई जांच में महिला संक्रमित मिली। बुधवार को महिला की मौत हो गई।
एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पॉजिटिव, सील हुआ ब्लाक कार्यालय
कमालगंज। एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पाल की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही रेलवे रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय को सैनिटाइज कराकर सील कर दिया गया। कई प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ व अन्य कर्मचारी उनके संपर्क में रहे। बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि 24 घंटे के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जेडी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर टीकाकरण की स्थिति देखी
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग की कानपुर मंडल की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ.सरोजबाला ने एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह व डीसीपीएम रणविजय प्रताप सिंह के साथ विजाधरपुर उपकेंद्र के गांव धन्सुआ का भ्रमण किया। टीकाकरण कर रहीं एएनएम से योजनाओं की जानकारी ली। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि जिले में अप्रैल से अगस्त तक 15,223 बच्चे व 16,072 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें