फर्रुखाबाद। बारिश शुरू होने से ईंट भट्ठा मजदूरों को ट्रेनों से उनके गृह राज्य बिहार भेजा जा रहा है। 20 व 21 जून को तीन ट्रेनों से श्रमिक भेजे जाएंगे। इसके लिए बुधवार को एडीएम ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
जनपद में 114 ईंट भट्ठे हैं। यहां ज्यादातर मजदूर बिहार के हैं। कुछ अन्य प्रांतों के भी हैं। बरसात में भट्ठे बंद होने से शासन के आदेश पर श्रमिकों को गृह राज्य वापस भेजा जा रहा है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अनिल कुमार के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि 20 व 21 जून को तीन ट्रेनों से 5600 श्रमिक भेजे जा रहे हैं। ट्रेन पर बैठने से पहले श्रमिक व उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। दूसरी खेप में करीब 4000 श्रमिक भेजे जाएंगे। इसके लिए भी दो और ट्रेनों का मांगपत्र भेजा जा चुका है।