फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेपुर की वार्डन व शिक्षिकाओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर की वार्डन और शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। बा विद्यालय की कुछ शिक्षिकाओं ने एक अधिकारी पर शाम पांच बजे के बाद विकास भवन में बुलाने, परेशान करने का आरोप लगाकर राज्य परियोजना निदेशक को शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन द्वारा गड़बड़ी करने का मामला सामने आया था। राज्य परियोजना निदेशक ने इसकी जांच एडी बेसिक कानपुर से कराई थी। एडीबेसिक ने जांच में अधिकारी पर लगाए आरोपी निराधार बताए और गलत आरोप लगाने में शिकायतकर्ता शिक्षिकाओं को दोषी पाया।
एडीबेसिक की रिपोर्ट पर राज्य परियोजना निदेशक ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कार्रवाई के लिए डीएम के पास पत्रावली भेेजी जाएगी। डीएम के अनुमोदन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें