फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसानों को 50 से 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रबी की फसलों के लिए कृषि विभाग किसानों को 50 से 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि रबी की फसलों के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीज वितरण योजना का लाभ लेने के लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in बुकिंग कराकर बीज ले सकते हैं। नजदीकी राजकीय बीज गोदाम पर बुकिंग कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक गेहूं का बीज 2078.80 क्विंटल, जौ 77 क्विंटल, चना 25.44 क्विंटल, मटर 143 क्विंटल, मसूर 71 क्विंटल, सरसों 53.28 क्विंटल व तोरिया चार क्विंटल बीज प्राप्त हो चुका है। गेहूं बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान, चना व मटर पर 75 प्रतिशत व मसूर 8 वर्ष से कम अवधि वाली प्रजातियों पर 100 प्रतिशत अनुदान यानी निशुल्क बीज मिलेगा। तोरिया एवं राई/सरसों पर 50 प्रतिशत अनुदान निर्धारित है। उपकृषि निदेशक ने किसानों से राजकीय कृषि बीज भंडार या सहकारी समिति पर बुकिंग कराकर अनुदान पर बीज का लाभ लेने की अपील की। बुकिंग के लिए आधार कार्ड, खतौनी, मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें