फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ महापंचायत में गरजे किसान

विज्ञापन
नवाबगंज के रामलीला मैदान में महापंचायत में शामिल भाकियू नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में नवाबगंज रामलीला मैदान में शुक्रवार को भाकियू की पंचायत में किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक कृषि कानूूनों की वापसी नहीं, तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी। किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। वाहन रोके जाने से नाराज किसान नेताओं ने ज्ञापन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित रामलीला मैदान में भाकियू (टिकैत गुट) जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य की अध्यक्षता में किसान महापंचायत हुई। इसमें शामिल होने जा रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान के वाहन कस्बा चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने रोक लिए। इससे नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष भड़क गए। कहा कि डीएम व एसपी से अनुमति मिलने के बावजूद उनके वाहन रोकना ठीक नहीं है।
पुलिस कर्मियों ने किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जाने की अनुमति नहीं दी। जबकि कारों को छोड़ दिया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन देने से मना कर दिया, कहा कि अब ज्ञापन सीधे मुख्यमंत्री को दिया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत में लक्ष्मी शंकर जोशी, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, रामसेवक सक्सेना, हरिओम अग्निहोत्री, शमीम सिद्दीकी, मुकेश शर्मा, मनोरमा आदि किसान मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि शनिवार को तहसील स्तर पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें