फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। औद्योगिक गलियारा के लिए ब्लॉक क्षेत्र के 19 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। इसको लेकर सोमवार देर शाम कायमगंज एसडीएम व तहसीलदार गांव असगरपुर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस दौरान किसानों ने भूमि अधिग्रहण पर बढ़ी हुई दर से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत असगरपुर के प्रधान अंशुल गंगवार के आवास पर कायमगंज एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार अरविंद कुमार ने करीब 100 किसानों के साथ बैठक की। इसमें गांव कलुआपुर, असगरपुर व आसपास के गांव के किसान शामिल हुए। किसानों ने अधिकारियों से भूमि अधिग्रहण का मुआवजे बढ़ाने की मांग रखी। किसानों का कहना है वर्तमान दर से अधिक मुआवजा दिया जाना चाहिए। इससे भूमि देने वाले किसानों के सामने आर्थिक परेशानी न आए। किसानों व अधिकारियों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली। मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग दोहराने पर एसडीएम ने किसानों से कहा कि लेखपालों से भूमि संबंधी जानकारी ली जाएगी। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन भी दिया। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। किसानों का प्रस्ताव जिलाधिकारी के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें