फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन उखाड़ने के विवाद में किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैथान खुर्द में खेत से सबमर्सिबल पंप की पाइपलाइन उखाड़ने को लेकर किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल के भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव पैथान खुर्द निवासी गोरेलाल उर्फ सुनील कुमार ने शनिवार को गांव के आलोक के खेत में सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप की पाइपलाइन डाली थी।
सुनील ने अगले दिन पाइपलाइन आलोक खेत से निकाल ली। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे आलोक खुन्नस मान गया। सोमवार शाम सुनील खेतों की ओर शौच के लिए जा रहा था।
तभी रास्ते में बरगद के पेड़ के पास आलोक ने सुनील के हाथ में गोली मार दी। घायल सुनील को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सुनील के भाई श्याम सिंह ने आलोक कुमार के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें