फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरी व्यापारियों ने जाने ओडीओपी के लाभ, बताईं दिक्कतें

विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र में बैठक में मौजूद व्यापारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जरदोजी व्यापारियों ने जाने ओडीओपी के लाभ, बताईं दिक्कतें
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जरदोजी उद्योग के एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल होने के बाद व्यापारियों संग बैठक करके इसके लाभ गिनाए गए। व्यापारियों ने बैंकों में मनमानी का मुद्दा उठाया। सीडीओ ने एलडीएम को बैंकों के अफसरों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। श्रम सम्मान योजना के पात्रों को टूल किट भी बांटी गईं।
ठंडी सड़क स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में मंगलवार को जरदोजी व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त अशोक कुमार उपाध्याय ने व्यापारियों को ओडीओपी योजना के बारे में विस्तार से बताया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के जरदोजी संगठन के व्यापारी अतीक अहमद ने सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया को पत्र दिया।
विज्ञापन

उसमें कहा कि बैंकों में जो भी पत्रावलियां जाती हैं, उसमें तमाम तरह की बेबुनियाद तर्क किए जाते हैं। कई-कई महीने आवेदक को दौड़ाया जाता है। परेशान होकर व्यक्ति घर बैठ जाता है। उन्होंने कई अन्य समस्याएं भी उठाईं।
विज्ञापन

सीडीओ ने लीड बैंक मैनेजर दूधनाथ पाल को निर्देश दिए कि वह सभी बैंकों में लंबित पत्रावलियों को तुरंत निस्तारित कराएं। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी, हलवाई, ब्यूटीपार्लर आदि के चयनित पात्रों को टूलकिट भी बांटी गईं। इस मौके पर हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, सादाब खां, पुन्नी शुक्ला, बंटी सरदार आदि 50 व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें