फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बीमारी से परेशान किसान का शव गांव के बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर किसान ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर हरिहरपुर निवासी अखिलेश सिंह भदौरिया(56) पुत्र हाकिम सिंह खेती करते थे। तीन साल से वह बीमार थे। सैफई स्थित मिनी पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार रात वह घर के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। सुबह परिजन जागे तो वह बिस्तर पर नहीं थे। परिजनों ने समझा कि वह खेतों की ओर गए होंगे। कुछ देर बाद लोगों ने उनका शव गांव के ब्रह्मपाल के खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका देखा। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवा लिया। उनके बेटे रवि व परिजनों का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है। इससे वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। अखिलेश की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनका बेटा रवि है। वह खेती करता है। बेटी रुचि की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर अखिलेश से आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। इस लिए शव पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें