फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेत की जोताई कराते किसान की रोटावेटर से कटकर मौत

Thu, 16 Oct 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-02, छक्कूलाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव के ही ट्रैक्टर से खेत की जोताई कराते समय रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान कट गया। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरापुर थाने के गांव जरहरी निवासी छक्कूलाल शर्मा (45) मंगलवार शाम गांव के ही एक ट्रैक्टर से अपना खेत जुतवाने गए थे। उसी समय चालक की लापरवाही से वह रोटावेटर की चपेट में आ गए। इससे चेहरा समेत शरीर का काफी हिस्सा कटकर लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
पूर्व ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा और पुत्र सूर्यकांत शर्मा घायल को नवाबगंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया। देर रात लोहिया अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया। सूर्यकांत ने बताया कि पिता के कोई भाई नहीं है।
विज्ञापन

घर में मां मां अर्चना देवी, बहन श्रद्धा और छोटे भाई रमाकांत, गौैरव और शेरखान हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना पुलिस को ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें