फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में राजकुमार के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। रोडवेज बस से उतरकर पैदल जा रहे किसान को किसी वाहन ने इटावा-बरेली हाईवे पर टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव तुषौर निवासी राजकुमार (55) पुत्र रामलाल कई वर्षों से अपनी ननिहाल जनपद हरदोई थाना पचदेवरा के गांव नसिरापुर बिसौली में परिवार के साथ रहते थे। वहां वह खेती करते थे। तुषौर में उनके पिता के नाम डेढ़ बीघा खेत है। खेत अपने नाम दर्ज कराने के लिए वह तहसील अमृतपुर जाने के लिए रोडवेज बस से निकले थे।
बस से वह अपने गांव तुषौर के पास रोडवेज बस से इटावा-बरेली हाईवे पर उतर गए। वहां से वह पैदल गांव जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मौके पर भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उन्होंने पुलिस व उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया। दोपहर को वहां परिजन पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया। राजकुमार के पुत्र सत्येंद्र, जितेंद्र व पुत्री ऊषा हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। राजकुमार की पत्नी की काफी पहले मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें