फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों नहीं खरीदा जा रहा किसानों का धान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। केंद्र प्रभारियों की मनमानी व अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है। किसान अपने धान को कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं। इसके चलते दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई को एसडीएम ने जिलाधिकारी को लिखा है।
विज्ञापन

अमृतपुर तहसील क्षेत्र में चार जगह कुबेरपुर कुंतलूपुर, अलीगढ़, राजेपुर, निबिया चौराहा पर धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। राजेपुर मार्केटिंग गोदाम पर केवल धान खरीद हो रही है। अन्य जगहों पर खानापूर्ति की जा रही है। किसान अपने धान को लेकर केंद्र पर जाते हैं तो तमाम कमियां बता कर लौटा देते हैं।
कहते हैं कि इस धान में चावल कब निकलेगा। इसलिए यह धान नहीं खरीदा जाएगा। किसानों का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा तो सरकार ने धान क्रय केंद्र खोले ही क्यों हैं। इससे केवल बिचौलियों का ही भला हो रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर बैठे बिचौलिए किसानों से कम रेट में धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ किसान धान बिचौलियों के हाथों न बेच कर पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज बाजार में 1400 से लेकर 15 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं। किसानों को सरकारी रेट से 2 से 4 सौ रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। सरकारी केंद्रों पर धान का रेट 1815 व ए ग्रेड धान का मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल है।
क्षेत्र के देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रतीराम, गयादीन, लालाराम, रामनाथ, सुरेंद्र कुमार, जगदीश चंद्र, सुरेश, जगन्नाथ, सूबेदार आदि किसानों कहना है कि लोगों का सरकारी क्रय केंद्रों पर धान नहीं खरीदा गया है। अल्लाहगंज बाजार में ले जाकर बेच आए हैं। क्रय केंद्रों पर धान खरीद लिया जाता तो उनको भी लाभ मिल जाता। कुबेरपुर कुंतलूपुर में साधन सहकारी समिति को धान क्रय केंद्र बनाया गया है लेकिन यहां के प्रभारी संदीप सिंह केंद्र पर नहीं मिलते हैं। कागजों पर ही धान खरीद हो रही है। कहां से धान खरीदा जा रहा है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। यही हाल कर्मचारी कल्याण निगम व यूपी एग्रो स्टेट केंद्र का है। यहां पर भी किसानों का धान न खरीद कर दलालों का ही धान खरीदा जा रहा है।
केंद्र प्रभारियों के खिलाफ फिर डीएम को भेजेंगे रिपोर्ट
उप जिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि अलीगढ़, निबिया चौराहा, कुबेरपुर कुंतलूपुर के केंद्र प्रभारी जानबूझकर किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं। इस पर अलीगढ़ व निबिया चौराहा के केंद्र प्रभारियों के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। कुबेरपुर कुतलूपुर के केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। तीनों केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को दोबारा रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें