फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने शव पंचायतघर में रखकर कुआं मालिक, सिपाही व ईएमटी पर लगाए आरोप

विज्ञापन
नंदन बाबू के पुत्र को समझाते थानाध्यक्ष। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
परिजनों ने शव पंचायतघर में रखा, लगाए आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कुएं की मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत होने पर परिजनों ने शुक्रवार को कुआं मालिक, उसके दामाद, सिपाही व ईएमटी पर लापरवाही का आरोप लगा शव पंचायत घर में रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार किया। मौके पर पहुंचे एसओ व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ने परिजनों को मदद का भरोसा दिया। वही, पुत्र की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही, तब परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव अलेपुर निवासी अशरफ खां गांव के ही मजदूर नंदन राजपूत के साथ गुरुवार को अपने कुएं में घुसकर ईंट निकाल रहे थे। अचानक कुआं की मिट्टी धंसने से दोनों अंदर ही दब गए। तीन घंटे के प्रयास के बाद पुलिस व प्रशासन ने अशरफ व नंदन को निकालकर एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज था। लोहिया असपताल में नंदन को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में कर्मचारी ने नंदन के ऑक्सीजन नहीं लगाई, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जांच की तो ईएमटी ने एसडीएम को बताया कि नंदन की वहीं मौत हो गई थी, इसलिए उनके ऑक्सीजन नहीं लगाई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार को परिजनों ने नंदन का शव पंचायत घर में रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अशरफ व उसका दामाद सफरुद्दीन नंदन को घर से बुलाकर ले गए थे। इन लोगों से तय कर लिया गया था कि नंदन को कुएं में नहीं उतारेंगे।
इसके बाद भी नंदन को कुएं में उतार दिया। पुत्र पंकज ने आरोप लगाया कि ईएमटी ने पिता को ऑक्सीजन नहीं लगाई और थाने के एक सिपाही ने उसको धक्का देकर एंबुलेंस से उतार कर गाली गलौज किया। जब तक इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी पिता नंदन के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी पर एसओ व पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता मौके पर आए। एसओ ने पुत्र को पूरे मामले में कार्रवाई करने का भरोसा देकर मदद करने की बात कही। इस पर परिजन व पुत्र मान गया। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी ने भी मौके पर जाकर परिजनों को मदद करने का भरोसा दिया। दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ आरके रावत ने बताया कि सिपाही पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें