फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई

Mon, 26 Mar 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sanitation inspector demonstrating - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सफाई कर्मचारियों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज होने से सभासदों और सफाईकर्मियों का विवाद और तूल पकड़ गया है। सफाई नायकों और सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को पटेल पार्क में बैठक कर 27 मार्च से काम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मामले में अगर निष्पक्ष कार्रवाई न हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

पटेल पार्क में सुबह उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई नायक और सफाई कर्मचारी एकत्र हुए। सफाई कर्मचारियों और सफाई नायकों का कहना था कि वार्ड संख्या 11 के सभासद अनुभव कनौजिया लव ने दूसरे के वार्ड में पड़ने वाले डंपिंग स्थल को लेकर सफाई नायक विजय कुमार के साथ अभद्रता की और सभासदों के दबाव पर बीते दिन सफाई नायक समेत पांच नामजद और 50 अज्ञात सफाईकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी ईओ एसडीएम सदर अजीत सिंह ने भी एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए सफाई नायक विजय कुमार को कार्यालय से अटैच कर दिया, जो गलत है। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि सफाई नायक से अभद्रता सभासद ने की, जिसके साक्ष्य भी उनके पास हैं लेकिन पालिका प्रशासन ने दबाव में सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई कर दी। सफाई नायकों और सफाई कर्मचारियों ने एक स्वर से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष विनोद बाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों पर लगा फर्जी मुकदमा वापस न लिया गया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सफाई नायकों और कर्मचारियों ने आरोपी सभासद की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस अवसर पर सफाई नायक महेशबाबू, विनय कुमार, अहमद नबी, अखलाक, मोहम्मद इश्तियाक, अयूब, जितेंद्र कुमार, जागेश्वर, तालिब, सर्वेश कुमार, राजेश कुमार, दीपक रंजन, रफीक, विजय कुमार, योगेश राजपूत, मनोज कुमार, विनय कुमार, सफाई मजदूर संघ के संरक्षक हरिओम बाल्मीकि, नीरज बाल्मीकि, विजय बाल्मीकि और रामलखन बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय बाल्मीकि सेना और उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने भी समर्थन देना का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें